Lucknow News.... बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगरा के बाराखंबा रेलवे फाटक के सामने स्थित अम्बेडकर भवन को अतिक्रमण बताए जाने और उसे हटाने को लेकर BJP सरकार पर हमला बोला है। बसपा प्रमुख मायावती ने सरकार से सवाल किया है कि क्या यही उसका अंबेडकर प्रेम है? इसके अलावा मायवती ने केंद्र सरकार से मामले का संज्ञान लेने और उचित कार्रवाई का अनुरोध भी किया है।
मायावती ने अपने ऑशियल X अकाउंट पर इस सिलसिले में दो पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "यूपी के आगरा में बाराखंबा रेलवे फाटक के पास दशकों से समाज हित व जनकल्याण आदि गतिविधियों से जुड़े ’अम्बेडकर भवन’ को अतिक्रमण बताकर उसे हटाने की कार्रवाई से लोगों में काफी रोष व आक्रोश व्याप्त है तथा लोगों का यह भी कहना है कि क्या यही है सरकार का अम्बेडकर प्रेम?"
इसके बाद दूसे पोस्ट में मायावती ने लिखा कि, "ऐसे में केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि आगरा के साथ-साथ ऐसी और भी बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर-विरोधी कार्रवाईयों का तत्काल संज्ञान ले और जरूर उचित कार्रवाई भी करे। उम्मीद है कि सरकार जरूर सकारात्मक कदम उठाएगी।"
Lucknow News
matter
removing
Ambedkar Bhavan
Agra
Mayawati
government
Dalit love

0 टिप्पणियाँ